HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश ए सैयद ने हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के बीच राज्य के सिविल और सत्र प्रभागों के प्रशासनिक कार्य को बांट दिया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार न्यायाधीश सबीना को सिविल और सत्र प्रभाग शिमला के प्रशासनिक कार्य का जिम्मा सौंपा गया है।
न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान को कांगड़ा, न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर को मंडी, न्यायाधीश अजय मोहन गोयल को ऊना और हमीरपुर, न्यायाधीश संदीप शर्मा को सोलन और बिलासपुर, न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ को कुल्लू, न्यायाधीश सत्येन वैद्य को चंबा, न्यायाधीश सुशील कुकरेजा को सिरमौर और न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह को किन्नौर सिविल और सत्र प्रभाग का प्रशासनिक कार्य सौंपा गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group