लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अब आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

SAPNA THAKUR | 25 मार्च 2022 at 11:13 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

हर साल सर्दियों में श्री आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना के बाद चार माह के लिए बंद कर दिए जाते हैं। भारी बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के चलते यहां जान जोखिम में पड़ जाती है। जिसके चलते किसी भी श्रद्धालु अथवा पर्यटकों को मंदिर खुलने तक यहां आने के लिए सख्त मनाही रहती है।

तो वहीं दूसरी तरफ अब तकरीबन 4 माह बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के कपाट बीते कल ही विधिवत पूजा-अर्चना के बाद खुले हैं। ऐसे में अब चार माह बाद भक्तों को मां के दर्शन हो पाएंगे। इस बार चैत्र नवरात्र के दौरान सप्तचंडी पाठ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें यजमान परस राम और जीत राम होंगे।‌ ‌‌‌

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]