HNN / सोलन
अब कालका-शिमला एनएच पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ेगा। बता दें कि एनएच पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत यदि कोई एनएच पर यातायात नियमों की अवहेलना करता हुआ पाया गया तो इस सिस्टम से उसका खुद ही चालान कट जाएगा।
बता दें कि 1 सप्ताह इस सिस्टम का ट्रायल किया गया जिसमें 14 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इनमें ज्यादातर बिना हेलमेट और ओवर स्पीड के चालान शामिल थे। उधर, एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह व्यवस्था पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





