HNN / नाहन
हिमाचल प्रदेश में नदियों में डूबने की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही है। पुलिस द्वारा नदियों में नहाने के दौरान एहतियात बरतने की चेतावनी जारी करने के बाद भी लोग बिना सोचे समझे नदियों में नहाने के लिए जा रहे हैं और घटना का शिकार हो रहे हैं।
आज दोपहर के समय गिरि नदी में नहाने उतरे दो लोगों की डूबने से मौत हो गई है। चंद रोज पहले भी पांवटा साहिब में एक श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई थी। आज पेश आई घटना में मृतकों की पहचान 50 वर्षीय सुमेर पुत्र मोतीराम और 57 वर्षीय राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के अनुसार हादसा गिरिपुल-छैला मार्ग पर नईनेटी के समीप हुआ है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि ज्यूडिक्शन सोलन या फिर सिरमौर की है। उधर, एसपी ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरि नदी में दो व्यक्तियों की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





