Loading...

अब जाब्बल का बाग नाहन से त्रिलोकपुर का सफ़र होगा सिर्फ 12 किलोमीटर

PARUL 13 Oct 2023 Edited 13 Oct 1 min read

819 लाख की सड़क को मिली प्रशासनिक अनुमति, जल्द ही काम होगा शुरू

HNN/नाहन

नाहन जाब्बल का बाग से वाया कंडई वाला, खड़कों होते हुए प्रमुख शक्तिपीठ श्री त्रिलोकपुर जाना अब आसान हो जाएगा। जब्बल का बाग से त्रिलोकपुर तक 12 किलोमीटर 255 मीटर सड़क को बनाए जाने को लेकर प्रशासनिक अनुमति मिल चुकी है। विभाग अब इस सड़क के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

विधायक अजय सोलंकी के प्रयासों के चलते इस सड़क के निर्माण को लेकर 819 लख रुपए की प्रशासनिक अनुमति मंजूर हुई है। यह सड़क नाबार्ड के तहत मंजूर हुई है जिसका फायदा तीन पंचायत के दर्जनों गांव के करीब 5000 से अधिक लोगों को फायदा पहुंचेगा। यही नहीं इस सड़क के निर्माण के बाद नाहन से वाया जाब्बल का बाग होते हुए त्रिलोकपुर जाना भी आसान हो जाएगा।

बता दें कि इस सड़क के बन जाने के बाद नाहन से श्री त्रिलोकपुर शक्तिपीठ की दूरी महज 12 किलोमीटर 255 मीटर रह जाएगी। इस सड़क के निर्माण के बाद कौंलावाला भूड़, आमवाला, सेनवाला तथा बर्मापापड़ी के लोगों को भी फायदा होगा। बताना जरूरी है कि यह मार्ग त्रिलोकपुर शक्तिपीठ के ठीक पीछे पार्किंग वाली जगह पर जाकर खत्म होगा।

हालांकि इस सड़क की डीपीआर वर्ष 2021 में बनाई गई थी मगर सड़क के लिए बजट स्वीकृत नहीं हो पाया था। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए स्थानीय विधायक अजय सोलंकी के द्वारा प्रायोरिटी पर सरकार के सामने इसका पक्ष सड़क के निर्माण कार्य को प्रशासनिक मंजूरी दिलवाई है। उधर, अधिशासी अभियंता नाहन मंडल वी.के. अग्रवाल ने खबर की पुष्टि की है।