लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अब हवा में लें खाने का मजा, हिमाचल में खुला फ्लाई डाइनिंग रेस्‍टोरेंट

SAPNA THAKUR | 2 जून 2022 at 4:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मनाली

खाने के शौकीन लोगों ने झील के किनारे डिनर या लंच, पहाड़ों पर फास्ट फूड और किसी समंदर की लहरों पर तैरती नाव में भी खाने का मजा लिया होगा, लेकिन क्या कभी हवा में खाना खाया है। यदि नहीं तो अब आप भी हवा में तैरते बादलों के बीच खाना खाने का अनूठा अनुभव ले सकते हैं। क्योंकि हिमाचल प्रदेश में पहला फ्लाई डाइनिंग रेस्‍टोरेंट पर्यटन नगरी मनाली में खुल चुका है, जो कि जमीन से लगभग 170 फीट ऊंचा है।

फ्लाई डायनिंग रेस्टोरेंट में 24 लोगों के बैठने की सुविधा है। ऐसे में आप 3999 रुपये प्रति व्यक्ति लंच या डिनर का आनंद ले सकते हैं। बता दें कि पर्यटन नगरी मनाली में बाहरी राज्यों से भारी तादाद में सैलानी यहां आते हैं। ऐसे में यहाँ फ्लाई डाइनिंग खुलना हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करेगा। फ्लाई डाइनिंग रेस्‍टोरेंट के शुभारंभ पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा, मनाली में फ्लाई डायनिंग रेस्टोरेंट बनना पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मंत्री ने कहा कि इस 170 फीट ऊंचे फ्लाई डायनिंग रेस्टोरेंट में बैठकर पर्यटक न केवल कुल्लू के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे, बल्कि रानीसुई, इंद्रकिला, हामटा व रोहतांग की पहाडिय़ों को भी निहार सकेंगे। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह फ्लाई डायनिंग गोवा व नोएडा के बाद हिमाचल में देश का तीसरा फ्लाई डायनिंग बना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]