HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । प्रदेश में रोज हो रहे सड़क हादसों में लोग अपनी जान गवां रहे हैं। हालांकि यातायात पुलिस द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है लेकिन उसके बावजूद भी सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में अब लोगो को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने के लिए छोटे बच्चो से इसकी शुरूआत की जाएगी।
जी हां हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छठी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थी सड़क सुरक्षा का पाठ भी पढ़ेंगे। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एनसीईआरटी ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस शैक्षणिक सत्र से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से संबद्ध सभी स्कूलों के बच्चे सड़क सुरक्षा संबंधी सामग्री को पढ़ाया जाएगा। इससे संबंधित प्रश्न भी विद्यार्थियों को पेपर में पूछे जाएंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





