अर्की के बनिया देवी मंदिर में इस दिन मनाया जाएगा मेला…
HNN/ सोलन
जिला सोलन के अर्की उपमंडल में ग्राम घरनों स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक बनिया देवी मंदिर में 14 मई को धूमधाम से मेला मनाया जाएगा।
दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भगत राम गर्ग ने बताया कि वार्षिक मेले में दंगल मुख्य आकर्षण रहेगा। उन्होंने बताया कि मेले की पूर्व संध्या पर माता बनिया देवी के नाम पर विशाल भजन संध्या होगी।
उन्होंने कहा कि संध्या में बिलासपुर के गायक राजेश बबलू, सोलन की गायिका लक्ष्मी ज्योति और कालका के भजना गायक शानू प्रस्तुतियां देंगे।