लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अविनाश कौर हत्या मामला- पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

SAPNA THAKUR | 7 दिसंबर 2022 at 10:55 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में अविनाश कौर की हत्या मामले में पुलिस गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि आरोपी ने महिला की हत्या कैसे की थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही हैं जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि महिला की हत्या कैसे हुई थी।

बता दें, जिला मुख्यालय के साथ लगते भुंतर के परगाणु में पंजाब के राजपुरा की रहने वाली अविनाश कौर के पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। महिला का शव पुलिस ने बाथरूम से बरामद किया था। अविनाश कौर के गले व सिर में चोटों के काफी निशान थे। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई थी या फिर तेजधार हथियार से वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया गया था। हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी पति मौके से फरार चल रहा है। एसएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि फरार चल रहे आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]