Loading...

अवैध खनन करते एक जेसीबी मशीन व दो ट्रैक्टर जब्त, वसूला इतना जुर्माना……

Ankita • 18 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ काला अंब

वन मंडल नाहन की त्रिलोकपुर रेंज की टीम ने अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही की। वन विभाग की टीम ने अवैध खनन कर रही एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर संचालकों पर कार्यवाही करते हुए 34,000 रुपए की राशि मौके पर वसूल की।

बताया जा रहा है कि अवैध खनन से लदे ट्रैक्टर इस सामग्री को सिरमौर की सीमा से हरियाणा ले जाने की फिराक में थे। इस पर विभागीय टीम ने मौके पर कार्यवाही की। जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम को कालाअंब के समीप मौजा जोहड़ों में अवैध खनन की गुप्त सूचना मिली थी।

इस पर बीओ बलवीर सिंह, वन रक्षक नवदीप, बलजीत, विनोद व सुनील मौके पर पहुंचे, जहां एक जेसीबी मशीन अवैध खनन करती मिली और दो ट्रैक्टर भी मौके पर पाए। लिहाजा, टीम ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया।

टीम ने इन जेसीबी पर 25,000 और दो ट्रैक्टरों पर 9,000 रुपए का जुर्माना ठोका। मौके पर जुर्माना राशि वसूलने के बाद वाहनों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।

डीएफओ नाहन सौरव जाखड़ ने बताया कि विभाग की टीम ने अवैध खनन पर 34,000 रुपए जुर्माना राशि वसूली है। अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है।