लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अवैध शराब के साथ पकड़े दोषी को दो साल का कारावास, जुर्माना भी लगाया

PARUL | 1 फ़रवरी 2024 at 12:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी झंडूता रोजी दहिया की अदालत ने अवैध शराब के साथ पकड़े दोषी को दो साल के कारावास सहित 10 हजार रुपये जुर्माने की सज़ा सुनाई है। यदि आरोपी किसी सूरत में जुर्माना अदा नहीं करता तो उसे छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषी की पहचान सुनील कुमार निवासी बरठीं के रूप में हुई है।

मामला 28 नवंबर 2016 का है। जब पुलिस थाना तलाई की टीम ने बरठीं-तलाई मार्ग पर भल्लू पुल के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने एक कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से दो पेटियों में शराब की 24 बोतलें बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने कार और शराब को कब्जे में लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

साथ ही आरोपी कार चालक के खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। मामले में आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत में मामले की पैरवी सहायक जिला न्यायवादी झंडूता संजय चौहान ने की। उन्होंने बताया कि अदालत में दोष साबित होने आरोपी को दोषी करार दिया और उक्त सुनाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]