लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आग के शोलाें से खेले महासू देवता के भक्त, धूमधाम से मनाया पंचमी पर्व

PARUL | 9 सितंबर 2024 at 10:12 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

जिला सिरमौर के ट्रांसगिरि यानी गिरिपार क्षेत्र में ऋषि पंचमी पर्व (जागरा उत्सव) धूमधाम के साथ मनाया गया। दरअसल, ये पर्व महासू देवता को समर्पित है और ये उत्सव क्षेत्र के द्राबिल, जासवी, गत्ताधार, डाहर, बियोंग और कूना आदि गांवों में मनाया खूब मनाया गया।इन सभी गांवों में ऋषि पंचमी पर गत शनिवार रात से नाटियों का दौर शुरू हुआ। रविवार को दिनभर रासे गीतों पर झूमकर पर लोगों ने इस पर्व का खूब आनंद लिया. रात को आग जलाई गई।

इसके बाद बिरसू गायन हुआ. इस गायन के शुरू होते ही महासू देवता के भक्त आग की लपटों से खेलना शुरू हुए।दर्जनों भक्तों ने आग के अंगारों यानी जलते शोलों पर चलकर महासू देवता की शक्ति का परिचय लोगों को दिया। इस खेल में पुरुष ही नहीं महिला भक्त भी पीछे नहीं रहीं. बड़ी बात यह है कि जब महासू देवता के भक्त आग के साथ खेलते हैं तो उन्हें खरोंच तक नहीं आती।
इस पर्व पर लोगों ने मंदिरों में महासू देवता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

रातभर सांझे आंगन में नाटियों का दौर चला. खास बात यह भी है कि गिरिपार क्षेत्र के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भी ऋषि पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। लोग देवता के नाम का व्रत रखते हैं और मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं।क्षेत्र के कई गांवों में हुए इस धार्मिक आयोजन पर स्थानीय धार्मिक गाथाएं, महासू देवता के विभिन्न रूपों की कहानियां और किस्से भी सुनाए गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]