लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Shailesh Saini | 17 फ़रवरी 2026 at 9:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

आरडीजी बंद करने के विरोध में बाजार बड़ा चौक तक रैली, पुलिस से धक्का-मुक्की

हिमाचल नाऊ न्यूज नाहन

प्रदेश को मिलने वाली आरडीजी राशि बंद किए जाने के विरोध में सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार को युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बाजार बड़ा चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंक कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ता हाथों में आरडीजी विरोधी पोस्टर लेकर बाजार की ओर बढ़े। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। बावजूद इसके कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे।

छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को आरडीजी बंद करना पूरी तरह गलत निर्णय है और युवा कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि विरोध की शुरुआत सिरमौर से की गई है और यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

उनके अनुसार कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति देने का प्रयास कर रही है, जबकि केंद्र सरकार अवरोध पैदा कर रही है। आरडीजी बंद होने से विकास कार्यों की रफ्तार प्रभावित होगी।
उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]