Loading...

आज का राशिफल : चंद्रमा, बृहस्पति और शनि के योग से करियर, शिक्षा और रिश्तों पर दिखेगा असर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 8 Sep 2025 • 1 Min Read

आज का राशिफल : 8 सितंबर का दिन कई राशियों के लिए भाग्य परिवर्तन का संदेश ला सकता है। कोई अचानक धन लाभ करेगा तो किसी को रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहों की चाल से करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि (Aries)
आज परोपकार में मन लगेगा लेकिन अपना कार्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार में विरोधियों से सावधान रहें और धन के लेन-देन को गंभीरता से लें। शिक्षा में ध्यान भटक सकता है, वहीं जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus)
नौकरी में सहकर्मी सहयोग देंगे और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। धन संबंधी पुराने मामले सुलझ सकते हैं। कठिन विषयों पर मेहनत करनी होगी। घरेलू माहौल अनुकूल होगा और जीवनसाथी से अनबन समाप्त हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)
ऑफिस में मेहनत की सराहना होगी। व्यापारियों को नए कॉन्टैक्ट्स से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रहेगा। प्रेम संबंध में आगे बढ़ने की बात हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)
मीडिया और क्रिएटिव क्षेत्र के लिए दिन शुभ है। अचानक धनलाभ संभव है। विद्यार्थी अच्छे परिणाम पाएंगे। माता-पिता को प्रसन्न करने का अवसर मिलेगा और पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo)
ऑफिस में दिए गए कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यापार में सलाहकारों से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और विद्यार्थी प्रोजेक्ट्स में सफलता पाएंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo)
शिक्षा और प्रेस क्षेत्र के लिए शुभ अवसर हैं। साइबर कैफ़े और तकनीकी क्षेत्र में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी तेज करनी होगी। प्रेम जीवन में सरप्राइज मिलने के योग हैं।

तुला राशि (Libra)
कार्यस्थल पर प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। कॉस्मेटिक कारोबारियों के लिए दिन लाभकारी है। लोन से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। नया व्यापार शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। ट्रांसपोर्ट व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएंगे और दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा।

धनु राशि (Sagittarius)
ऑफिस में आपकी स्थिति मजबूत होगी। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत से लाभ पाएंगे। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)
वकीलों और कानूनी पेशेवरों के लिए दिन शुभ है। क्रॉकरी कारोबारियों को मुनाफा होगा। विरोधियों से सावधान रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई की रफ्तार बढ़ानी होगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)
शिक्षकों के लिए दिन ऊर्जावान रहेगा। ड्राईफ्रूट व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विद्यार्थियों को किसी विषय में कठिनाई हो सकती है, पर मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी से गलतफहमियां दूर होंगी।

मीन राशि (Pisces)
ऑनलाइन व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिलेगा। नए सौदे लाभकारी साबित होंगे। आय में वृद्धि होगी और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थियों को करियर चुनाव का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में सौहार्द बढ़ेगा।

Related Topics: