Loading...

आज का राशिफल : जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा 25 अप्रैल का दिन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 25 Apr 2025 • 1 Min Read

आज का दिन शुभ योगों से भरपूर, पर राहुकाल में रहें सतर्क

शुभ समय, ग्रहों की स्थिति और विशेष योग
आज सुबह 11:45 बजे तक द्वादशी तिथि रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी प्रारंभ हो जाएगी। सुबह 08:54 बजे तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और उसके बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। ग्रहों से वाशि, आनन्दादि, ऐन्द्र और सुनफा योग बन रहे हैं जो विशेष राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहेंगे। चंद्रमा आज अलसुबह मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं।

शुभ मुहूर्त

  • सुबह 08:15 से 10:15 तक ‘लाभ’ का योग
  • दोपहर 01:15 से 02:15 तक लाभदायक समय

राहुकाल

  • सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक – इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें।

मेष से मीन तक राशियों के लिए राशिफल संक्षेप में

मेष: कानूनी मामलों में देरी और थकान हो सकती है। पुराने व्यापारिक ढर्रों को बदलें, पारिवारिक रिश्तों में संयम रखें।

वृषभ: भाई से शुभ समाचार मिलेगा। ऑफिस में तारीफ होगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी।

मिथुन: पिता के मार्गदर्शन से लाभ। रुका धन मिलेगा। जीवनसाथी का बदलता व्यवहार परेशान कर सकता है।

कर्क: धार्मिक कार्यों में सफलता। वित्तीय निवेश फायदेमंद रहेगा। सेहत में जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।

सिंह: यात्रा और ऑफिस पॉलिटिक्स से बचें। आंखों की समस्या हो सकती है। संबंधों में संयम बरतें।

कन्या: व्यवसाय में तेजी। सोशल मीडिया से लाभ। प्रेम और वैवाहिक खर्च बढ़ेंगे। छात्रों को फोकस करना होगा।

तुला: कर्ज से राहत मिलेगी। पुराने मित्रों से मिलन होगा। विवेक से काम लेना फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक: शिक्षा में सुधार। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। नई मुलाकातें जीवन में नया मोड़ ला सकती हैं।

धनु: प्रॉपर्टी विवाद और मानसिक तनाव। कार्यस्थल और व्यापार में सतर्कता जरूरी।

मकर: साहस और टीमवर्क से सफलता। निवेश से मुनाफा संभव। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ: ट्रांसफर के प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव। व्यापार में अनुभवी सलाह उपयोगी।

मीन: बौद्धिक विकास और करियर ग्रोथ। संप्रेषण कौशल मदद करेगा। प्रतियोगिता में सफलता के योग।

Related Topics: