Loading...

आज का राशिफल / जाने राशियों का आज का करियर, बिजनेस और प्रेम जीवन का पूरा हाल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 16 Sep 2025 • 1 Min Read

16 सितंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए सफलता और प्रगति का संदेश लेकर आ रहा है। कुछ राशियों को धन और व्यापारिक निर्णयों में विशेष सतर्कता की आवश्यकता होगी।

मेष : स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। जमीन-जायदाद के मुकदमे आपके पक्ष में निपट सकते हैं और जीवनसाथी की उपलब्धि से मन प्रसन्न होगा।

वृषभ : कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है, दांपत्य जीवन संतोषजनक रहेगा।

मिथुन : शुभ समाचार प्राप्त होगा। माता-पिता की सेवा में समय देंगे और राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है, नई जमीन लेने से पहले जांच जरूरी।

कर्क : आय में वृद्धि की संभावना है। व्यापार विस्तार की योजना बनेगी, पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह : काम में समर्पण से सफलता मिलेगी। डिजाइनिंग छात्रों को अवसर मिल सकता है, घरेलू जीवन अच्छा रहेगा।

कन्या : नौकरी वालों को अच्छे ऑफर मिलेंगे। मार्केटिंग व बिजनेस में लाभ होगा, बुजुर्गों से संतोष मिलेगा, स्वास्थ्य में चुनौतियाँ रहेंगी लेकिन संभाल लेंगे।

तुला : सफलता के योग बन रहे हैं। कार्यक्षमता बढ़ेगी, दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और मंदिर दर्शन के योग हैं।

वृश्चिक : नए कामों पर विचार करेंगे। बैंक कर्मचारियों के लिए शुभ दिन, भाई-बहनों के विवाद सुलझेंगे, जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा।

धनु : व्यापार में सफलता के संकेत हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, भाई-बहनों के बीच प्रेम बढ़ेगा, पौष्टिक आहार पर ध्यान दें।

मकर : अचानक धन लाभ के योग हैं। अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे और घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

कुंभ : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है, बच्चों और बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे, प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

मीन : नए अनुभव प्राप्त होंगे। थोड़ी मेहनत से लाभ होगा, बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें, संतान का सहयोग मिलेगा।

Related Topics: