Loading...

आज का राशिफल / मेष राशि वालों को रहना होगा सतर्क, अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 16 Apr 2025 • 1 Min Read

16 April 2025 : मेष से मीन राशि तक जानिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

मेष राशि

आज धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने में अधिक व्यस्तता रहेगी। दोपहर तक धन लाभ होगा, लेकिन खर्च भी उतना ही बढ़ सकता है। थकावट और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लालच से बचें अन्यथा धोखा मिल सकता है।

वृषभ राशि

आज लाभ के नए अवसर मिलेंगे। दोपहर तक काम में सफलता मिलेगी। किसी परिचित से अनपेक्षित सूचना मिलेगी जिससे आप उलझन में पड़ सकते हैं। घर का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि

आज लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। मानसिक उलझनों से बचें और शांति से निर्णय लें। दोपहर के बाद का समय बेहतर रहेगा। घर में खर्च बढ़ेगा। पैसों से जुड़ी परेशानी का समाधान मिल सकता है।

कर्क राशि

सुबह असमंजस और धीमी कार्य गति परेशान करेगी। दोपहर के बाद राहत मिलेगी। व्यावहारिकता अपनाएं तो लाभ मिल सकता है। शिक्षा में प्रगति संभव है। स्वास्थ्य सामान्य से कमजोर रह सकता है।

सिंह राशि

दोपहर तक धैर्य और शांति जरूरी है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल और घर दोनों जगह तनाव रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय शाम के बाद ही लें। आर्थिक मामले सावधानी से निपटाएं।

कन्या राशि

आज मेहनत का फल आने वाले दिनों में मिलेगा। आर्थिक फैसले सोच-समझ कर लें। कारोबार उम्मीद से कम रहेगा। लव लाइफ में मतभेद की संभावना है। संयम से काम लें।

तुला राशि

भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन कार्यों में सुस्ती दिखेगी। कला, फैशन, ब्यूटी से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। दोपहर बाद लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन लाभकारी रहेगा। जरूरी कार्य दोपहर से पहले निपटाएं। बिजनेस में मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। धर्म और समाज सेवा में भाग लेंगे।

धनु राशि

दोपहर तक आर्थिक फैसलों से बचें। मन नकारात्मक रहेगा। दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी। पैसों से जुड़े काम टालें। शाम को मानसिक शांति मिलेगी। पुराने रोग उभर सकते हैं।

मकर राशि

आज आर्थिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा। दोपहर के बाद सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन संबंधी मामले अटक सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। छात्रों के लिए अच्छा दिन रहेगा। सरकारी काम में थोड़ी बाधा संभव है।

मीन राशि

दिन की शुरुआत में सुस्ती रहेगी। दोपहर तक कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। इसके बाद समय अनुकूल होगा। शाम को शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।