आज का राशिफल : मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए खास रहेगा 11 अप्रैल 2025 का दिन
नौकरी, व्यापार और मान-सम्मान में बदलाव लाएगा शुक्रवार का दिन, जानिए किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
मेष राशि – आज का राशिफल
आज नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। किसी जरूरी कार्य से घर से दूर जाना पड़ सकता है। व्यापार में कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। अपने महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी किसी अन्य व्यक्ति को सौंपने से बचें, नहीं तो बनता काम बिगड़ सकता है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें, जरा सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाने से मन खिन्न हो सकता है। उद्योग-धंधे में सहयोगियों से मतभेद संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विशेष सावधानी बरतें।
वृष राशि – आज का राशिफल
कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम अपेक्षा अनुसार नहीं मिलेंगे। सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें। आर्थिक मामलों में विवेक से काम लें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, इसलिए धन संचय पर ध्यान दें। यात्रा में कीमती वस्तु की सुरक्षा जरूरी है। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
मिथुन राशि – आज का राशिफल
आज नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वालों को अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति के प्रबल योग हैं। सगे संबंधियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा। अचानक धन लाभ के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं। वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है।
कर्क राशि – आज का राशिफल
कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु पक्ष प्रतिस्पर्धा की भावना से व्यवहार करेगा, सतर्क रहें। शिक्षा, कृषि और नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों का पद और प्रभाव बढ़ सकता है। संपत्ति संबंधित कार्यों में मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि – आज का राशिफल
बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। खेल, विज्ञान और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों से तालमेल बनाकर चलना आवश्यक है। धैर्य और संयम से कार्य करें। विद्यार्थी पढ़ाई में उलझन महसूस कर सकते हैं।
कन्या राशि – आज का राशिफल
आज व्यवसाय के नए अवसर मिल सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे लेकिन खर्च भी अधिक होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी अनजान व्यक्ति को धन उधार न दें। पारिवारिक खर्चे बढ़ सकते हैं।
तुला राशि – आज का राशिफल
व्यापार में लाभ के संकेत हैं। नौकरी में सहयोगियों से तालमेल बनाकर चलना लाभदायक रहेगा। मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में नीति बनाकर खर्च करें। जमा पूंजी का सही उपयोग करें। परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना बन सकती है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि – आज का राशिफल
नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में अचानक लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर चलें। विरोधी आपकी उन्नति से जल सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। भूमि-सम्पत्ति के कार्यों से धन लाभ हो सकता है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। समाज में प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा।
धनु राशि – आज का राशिफल
कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में अत्यधिक परिश्रम से सुधार होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। आत्मविश्वास बनाए रखें। परोपकार के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान से संबंधित जिम्मेदारियां पूरी होंगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सत्ता से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
मकर राशि – आज का राशिफल
कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना आवश्यक है। व्यापार में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। व्यवहार अच्छा बनाएं और कार्यों में दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें। राजनीति में विरोधियों से धोखे की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना होगा। मजदूर वर्ग को रोजगार में राहत मिल सकती है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि – आज का राशिफल
आध्यात्मिक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में पिता से सहयोग मिलेगा। राजनीति में आपकी रणनीति की सराहना होगी। व्यापार में नए अनुबंध बन सकते हैं। संपत्ति क्रय-विक्रय में सफलता मिल सकती है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। समाज में आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी।
मीन राशि – आज का राशिफल
कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। किसी की लापरवाही से कार्य प्रभावित हो सकता है। राजनीति में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापार में सुधार होगा। कृषि, कपड़ा और दुग्ध उद्योग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। सार्वजनिक अपमान की संभावना है, सावधानी बरतें। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में मन कम लगेगा।