Loading...

आज का राशिफल : मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि को मिल सकता है बड़ा सम्मान, बाकी राशियों को भी मिलेंगे शुभ संकेत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Apr 2025 • 1 Min Read

मेष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। विवादों से दूरी बनाए रखें और अधिकारियों से मतभेद से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार और आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। पारिवारिक चिंताएं बनी रह सकती हैं।

वृषभ राशि
आज आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। नए कार्य की शुरुआत करें लेकिन गोपनीयता बरतें। पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा।

मिथुन राशि
आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक उत्सव में भाग लेंगे और आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी।

कर्क राशि
आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। लोन चुकाने में दिक्कत आ सकती है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें।

सिंह राशि
आज मन अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी होगी। पारिवारिक मुद्दे तनाव का कारण बन सकते हैं। व्यापार स्थिर रहेगा।

कन्या राशि
आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में जॉब लगने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक विवाद खत्म होंगे।

तुला राशि
आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पदोन्नति और सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी। कोई मेहमान घर आ सकता है।

वृश्चिक राशि
आज नया काम शुरू करने की योजना बनेगी लेकिन पूरा नहीं हो पाएगा। किसी के दबाव में लिया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

धनु राशि
आज कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। यात्रा की संभावना है। व्यापार में नुकसान और पारिवारिक तनाव की स्थिति बनेगी। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

मकर राशि
आज आध्यात्मिक ऊर्जा बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक संपत्ति से लाभ होगा। पत्नी और बच्चों के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

कुंभ राशि
आज विशेष कार्यों में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। बाहर यात्रा संभव है।

मीन राशि
आज उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में बदलाव से बचें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। परिवार में तालमेल जरूरी होगा। वाहन खरीदने की संभावना बन रही है।