Loading...

आज का राशिफल/ सभी राशियों के लिए आज का राशिफल ,जानें 8 जून 2025 को क्या होगा खास

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 8 Jun 2025 • 1 Min Read

करियर, प्यार, स्वास्थ्य और धन के लिहाज़ से कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए यहां

मेष राशि
आज का दिन आपकी प्रॉपर्टी से जुड़ी योजनाओं को गति देगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता के संकेत हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत को लेकर नई आदतें अपनाने का सही समय है।

वृषभ राशि
अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे तनाव हो सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति है। वैवाहिक जीवन में खटास आ सकती है, संभलकर रहें। मानसिक अशांति से बचने के लिए आत्मनियंत्रण जरूरी होगा।

मिथुन राशि
आय में बढ़ोतरी होगी और पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस के साथ हल्की तकरार संभव है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में मजबूती मिलेगी और नई जिम्मेदारी आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा, लेकिन व्यापारिक मामलों में सतर्कता रखें। लव लाइफ में चिंता रह सकती है।

सिंह राशि
भाग्य आपका साथ देगा। कम मेहनत में अच्छा लाभ मिलेगा। यात्रा के योग हैं और विदेशी संपर्कों से लाभ मिल सकता है। परिवार के लिए कुछ बड़ा खरीदने का विचार बन सकता है।

कन्या राशि
सेहत को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर खानपान पर ध्यान दें। किसी के साथ अनावश्यक बहस से बचें। जीवनसाथी की सेहत पर असर पड़ सकता है। गुप्त स्रोतों से धन लाभ संभव है।

तुला राशि
नई मुलाकातें और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा और प्रमोशन की संभावना है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि
बड़े निवेश से बचें। चोट लगने या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता के संकेत हैं। नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है।

धनु राशि
प्रेम संबंधों के लिए दिन खास रहेगा। नौकरी में सतर्कता बरतें। धन लाभ होगा और सेहत भी साथ देगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा।

मकर राशि
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। वाहन या घर खरीदने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में थोड़ी तकरार संभव है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कुंभ राशि
विरोधियों पर विजय मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा और कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। यात्रा का योग है। खर्चे रहेंगे, लेकिन चिंता की बात नहीं। भाई-बहनों के साथ समय बितेगा।

मीन राशि
धन लाभ के योग हैं और खोई हुई चीजें वापस मिल सकती हैं। सेहत पर ध्यान दें। पारिवारिक चर्चा में थोड़ी तीखी बहस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी।

Related Topics: