आज का राशिफल: 12 अप्रैल 2025, मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए रहेगा खास दिन
व्यापार, नौकरी और रिश्तों में आएगा बदलाव, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन
मेष राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। सेहत खराब रहने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से वाद-विवाद होने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें और धैर्य बनाए रखें।
वृषभ राशि
दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या रह सकती है, इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान दें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और उत्साह बना रहेगा।
मिथुन राशि
दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति मिलने से मन में खुशी बनी रहेगी।
कर्क राशि
दिन बहुत अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि
किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी जरूरी काम में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। लंबी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है लेकिन पूरी सतर्कता बरतें।
कन्या राशि
मानसिक तनाव बढ़ सकता है। किसी बात को लेकर मित्रों या रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें। जोखिम उठाने से बचें क्योंकि हानि होने की संभावना है।
तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। ऑफिस में बॉस से अनबन की स्थिति बन सकती है। विरोधी हावी रह सकते हैं, इसलिए संभलकर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक राशि
व्यापार करने वालों के लिए सतर्क रहने का दिन है। किसी बड़ी डील में धोखा हो सकता है। नया कार्य शुरू करने से बचें। अपरिचित व्यक्ति को उधार ना दें अन्यथा हानि हो सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं और जीवनसाथी से विवाद की संभावना है।
धनु राशि
किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय में हानि हो सकती है। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। परिवार के लोगों को प्रसन्न रखने की कोशिश करें।
मकर राशि
दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। किसी अपने से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। नया वाहन या कार्य शुरू करने से बचें। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।
कुंभ राशि
दिन शुभ संकेत लेकर आया है। सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात व्यापार में नई दिशा दे सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना बन रही है। दिन सुखद रहेगा।
मीन राशि
समस्याओं से भरा दिन रह सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू करने में रुकावटें आएंगी। किसी अपने से दुखद समाचार मिलने की संभावना है। धैर्य और संयम बनाए रखें।