Loading...

आज का राशिफल, 22 मार्च 2025: मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए बना है खास योग

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Mar 2025 • 1 Min Read

धन, करियर और मान-सम्मान में मिलेगा लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

मेष राशि
जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें शुभ सूचना मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। कोई निवेश करने की योजना बनेगी। किसी पुराने मित्र की याद सताएगी। आंख मूंदकर भरोसा करने से नुकसान संभव है। डूबा हुआ धन वापस मिलने की संभावना भी बन रही है।

वृषभ राशि
नए संपर्कों से लाभ होगा। योजनाएं सफल होंगी, लेकिन पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी वरिष्ठ सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। आसपास के विरोधियों से सतर्क रहना होगा।

मिथुन राशि
आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा और बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर भी मिल सकता है। पिता की सलाह फायदेमंद रहेगी, लेकिन बढ़ी जिम्मेदारियां घबरा सकती हैं। पुरानी गलतियों से सीखना जरूरी होगा।

कर्क राशि
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। खर्चों को लेकर सतर्क रहें। बाहरी व्यक्ति से विवाद हो सकता है, संयम से काम लें। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। खोई वस्तु मिलने के संकेत हैं।

सिंह राशि
आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। घर में नये मेहमान का आगमन संभव है। नई लोगों से मुलाकात होगी। पारिवारिक मामले घर पर ही सुलझाना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी मेहनत करें। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।

कन्या राशि
आपके कामों की प्रशंसा होगी। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। दीर्घकालिक योजनाओं में गति आएगी। संतान से किया वादा निभाना पड़ेगा। वरिष्ठों की सलाह उपयोगी होगी। पढ़ाई में एकाग्रता रखें और धैर्य से काम लें।

तुला राशि
चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। भूमि या वाहन संबंधी विवाद में चुप रहना फायदेमंद रहेगा। शौक पर खर्च बढ़ेगा। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। कोई सहयोगी आपके काम में बाधा डाल सकता है। बिजनेस में बड़ा निर्णय लेने का योग है।

वृश्चिक राशि
राजनीति से जुड़े लोग लोकप्रिय होंगे। सम्मान मिलने की संभावना है। रुके काम पूरे करने में मेहनत ज्यादा लगेगी। आय में वृद्धि होगी। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। धन की प्राप्ति के योग बनेंगे।

धनु राशि
दिन फलदायक रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी मिल सकती है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मनचाही इच्छा पूरी होगी। घर में पूजा-पाठ हो सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है।

मकर राशि
वातावरण खुशनुमा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मनमौजी स्वभाव के कारण कार्य टल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मिलना होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। छोटे-छोटे लाभकारी अवसरों पर ध्यान देना जरूरी है। किसी की बात बुरी लग सकती है।

कुंभ राशि
बिगड़े काम बनेंगे। घर में शुभ कार्यक्रम की तैयारियां होंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। अटके काम पूरे होंगे। योजनाबद्ध ढंग से पारिवारिक काम करें। पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है।

मीन राशि
दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपसी भावनाओं का सम्मान बढ़ेगा। घर में नया मेहमान आ सकता है। नई ऊर्जा का अनुभव होगा। एक के बाद एक शुभ समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक तनाव रहेगा, लेकिन संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी।