आज का राशिफल : 23 फरवरी 2025, रविवार – सफलता और खुशियों से भरा दिन
आज का दिन विशेष रहेगा, क्योंकि ग्रहों के विशेष योग – वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग और ध्रुव योग का प्रभाव मिलेगा। देश के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। कृषकों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक होगा और कृषि कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुखद बदलाव आएंगे। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, इसलिए अपनी तैयारी जारी रखें। जमीन-जायदाद से जुड़े काम आज पूरे होंगे, जिससे आपको संतोष की अनुभूति होगी। स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदमय रहेगा। आज किसी बात पर अधिक सोच-विचार करने से बचें, वरना उलझनें बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा और कार्य में मन लगा रहेगा। आज आपके किसी पुराने लोन के पूरा होने की संभावना है। सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े लोग नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन शानदार रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और परिवार के लोग आपकी सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सौहार्द्र और प्रेम बढ़ेगा। राजकीय क्षेत्र में आपके संबंध मजबूत होंगे और लोग आपका समर्थन करेंगे। प्रेम संबंधों में पहले से चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। वरिष्ठजनों की सलाह मानना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। इलेक्ट्रिशियन और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को व्यापार में विशेष लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन अच्छा रहेगा। एमटेक के छात्र किसी विषय को लेकर उलझन में रह सकते हैं, ऐसे में सलाह लेना बेहतर रहेगा। आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे और कुछ नया करने की उत्सुकता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इच्छित वस्तु की प्राप्ति होगी। पेट संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए बाहर का भोजन करने से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी छवि सुधारने का प्रयास करें।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अनावश्यक विवादों से बचें, अन्यथा उलझनें बढ़ सकती हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी और जीवनसाथी से दिल की बातें साझा कर सकते हैं। परिवार से दूर रहकर कार्यरत लोगों को घर जाने का अवसर मिलेगा।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन अच्छा रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वालों की सैलरी में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक सुख-संपन्नता में वृद्धि होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन सकता है। परिवार का सहयोग आपके निर्णयों में रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आज आप घर की आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं, जहां किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन खुशहाल रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में सुधार होगा और सेल्स में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। यदि वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल है। सभी प्रयास सफल होंगे और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। समाजसेवा से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी। जीवनसाथी से मामूली बातों पर बहस करने से बचें और विनम्रता से अपनी बात रखें, जिससे समझ बढ़ेगी। पारिवारिक सुख-संपन्नता में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मकान निर्माण कार्य में तेजी आएगी। नई चीजों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। मनपसंद वाहन खरीदने की योजना बनेगी। बेटी के किसी प्रतिष्ठित क्षेत्र में चयन की संभावना है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जल्दबाजी में कोई कार्य गलत हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को नए टारगेट मिल सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ऑयली फूड से परहेज करें, वरना स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दांपत्य जीवन की समस्याएं सुलझेंगी। वरिष्ठजनों की बात ध्यान से सुनें और बीच में न काटें। प्रेमी जोड़े शाम को शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। व्यापार में सुधार होगा और ग्राहकों के प्रति व्यवहार मधुर बनाना फायदेमंद रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। सभी के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों की लेखन कार्य में रुचि बढ़ेगी और वे प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। हार्डवेयर व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। नई जान-पहचान बढ़ेगी और दांपत्य जीवन की अनबन समाप्त होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे।