Loading...

आज का राशिफल / 23 मार्च 2025: मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि के लिए आज का दिन रहेगा खास

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 23 Mar 2025 • 1 Min Read

मेष को मिलेगी संतान से खुशखबरी, सिंह का बढ़ेगा आत्मसम्मान, तुला को कोर्ट केस में मिलेगी राहत

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। नई भूमि, वाहन या मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। संतान से किया गया वादा निभाना पड़ेगा और उनकी ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने लेन-देन निपट सकते हैं। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन रिश्तों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें।


वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक आज विरोधियों की चाल को पहचानेंगे और उन्हें मात देने में सक्षम रहेंगे। किराए से आय बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी राय को महत्व मिलेगा। विवादों से दूर रहें और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है।


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। राजनीति में जुड़े लोगों के जनसंपर्क बढ़ेंगे, लेकिन शत्रु भी सक्रिय हो सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। संतान की संगति पर ध्यान दें। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है और पुराना लेन-देन भी सुलझ सकता है।


कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पुरानी गलतियों से सीख लें। विदेश में पढ़ाई की योजना बनाने वाले छात्रों को आवेदन करना चाहिए।


सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों का आत्मसम्मान आज बढ़ेगा। घर में शांति और सहयोग का माहौल रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेकर कार्य करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष को उधार देने से पहले सोचें। व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास सफल होगा।


कन्या राशि
कन्या राशि के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। सहनशीलता के कारण आप लोगों से काम निकलवा सकेंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी से बात करते समय सोच-समझकर बोलें। आप अपने घर में सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे, लेकिन दिखावे से बचें। कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है।


तुला राशि
तुला राशि वालों को तनाव से राहत मिलेगी। कोर्ट केस में सफलता के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। विरोधी असफल रहेंगे। भाई-बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे। छोटे बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।


वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। लंबित कार्य पूरे होंगे। व्यापार में कुछ नई चुनौतियां आएंगी, जिनसे निपटने के लिए सलाह लेनी पड़ सकती है। संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। किसी की कही सुनी बातों में न आएं। विद्यार्थियों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।


धनु राशि
धनु राशि के जातक खुश रहेंगे। विरोधी परेशान होंगे और माता-पिता का सहयोग मिलेगा। घूमने की योजना बन सकती है। किए गए वादों को पूरा करेंगे। पढ़ाई पर ध्यान दें। छात्रों को मानसिक और बौद्धिक दबाव से राहत मिलेगी।


मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी और शौक पूरे कर पाएंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें। विरोधियों की बातों में न आएं। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं।


कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को कामों में सफलता मिलेगी। मनोरंजन कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। बिगड़े काम बनेंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा और दूसरों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे।


मीन राशि
मीन राशि के जातक आज समय का सदुपयोग करेंगे। नए विचारों से मन प्रसन्न रहेगा और कामों में सक्रियता बनी रहेगी। नवविवाहितों के लिए समस्याएं कम होंगी। संतान को नई नौकरी मिलने की संभावना है, जिससे घर में शुभ आयोजन हो सकता है।