Loading...

आज का राशिफल / 25 अप्रैल 2025 को सभी राशियों के लिए विशेष दिन , खर्च , सेहत और करियर में लानी होगी सतर्कता

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 26 Apr 2025 • 1 Min Read

आज भद्रा काल के कारण शुभ कार्यों से बचें, कुछ राशियों के लिए मिलेगा आर्थिक लाभ तो कुछ को सतर्क रहने की सलाह। जानिए पूरे दिन का हाल।

मेष राशि
आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी से टकराव की संभावना है, इसलिए धैर्य रखें। विदेशी निवेश सोच-समझकर करें। कठोर स्वभाव से व्यवसाय में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवार में फैमिली आउटिंग कैंसिल हो सकती है। मेडिकल और टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स का ध्यान भटक सकता है। ऑफिस में विवाद से बचें और कार्य पर फोकस करें।

वृषभ राशि
आज इनकम बढ़ाने की योजना बनाएं। घाटे की भरपाई बाहरी स्त्रोत से होगी। बिजनेस में क्लाइंट से विवाद सुलझ सकता है। सेहत में सुधार महसूस होगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा। चतुराई से काम पूरे होंगे। स्टूडेंट्स को स्पष्टता से नोट्स शेयर करने की सलाह है। नई कंपनी से जॉइनिंग लेटर भी मिल सकता है।

मिथुन राशि
आज जॉब में नयापन आएगा और सीनियर्स से सहयोग मिलेगा। प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन में बैलेंस बनाए रखें। पूर्व के कार्यों का अच्छा परिणाम मिलेगा। बिजनेस में नई योजना बनाएं। मार्केट सर्वे करें और नए ट्रेंड की जानकारी लें। सेहत अच्छी रहेगी और प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

कर्क राशि
आज आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। पुराने साथी के साथ यादें ताजा होंगी। बिजनेस लोन अप्रूवल से राहत मिलेगी। दोस्तों के साथ खड़े रहें। हल्का बुखार हो सकता है, सतर्क रहें। व्यापार यात्रा संभव है। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और ऑफिस में सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि
आज ससुराल पक्ष से मतभेद हो सकते हैं। पार्टनर से टकराव बढ़ सकता है। आर्थिक समस्याओं के कारण भागदौड़ बढ़ेगी। साझेदारी में सोच-समझकर निर्णय लें। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। यात्रा में सतर्कता बरतें। वर्कलोड बढ़ेगा, लेकिन बॉस का समर्थन मिलेगा।

कन्या राशि
आज जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। पारिवारिक बातचीत से संबंध सुधरेंगे। प्रमोशन की संभावना है। बॉस के कार्यभार से थकान हो सकती है। जोड़ो के दर्द से बचने के लिए योग करें। सामाजिक विवादों से दूर रहें। खेल जगत में फिटनेस पर ध्यान दें।

तुला राशि
आज शारीरिक तनाव संभव है। दोस्तों के साथ पिकनिक का प्लान बन सकता है। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। छात्र संघर्ष के बाद सफलता पाएंगे। भद्रा काल में शुभ कार्य न करें। बिजनेस में तकनीकी बदलाव फायदेमंद रहेंगे।

वृश्चिक राशि
आज संतान से सुख मिलेगा। प्रतियोगी छात्र नियमित पढ़ाई करें। स्मार्ट वर्क से सीनियर्स प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव संभव है। छोटे कार्यों की अनदेखी न करें। ऑनलाइन सेल से लाभ मिलेगा। बच्चों और पार्टनर के साथ समय बिताएं।

धनु राशि
आज मां की सेहत बिगड़ सकती है, सतर्क रहें। पिता की सलाह मानें। व्यापार में टेंडर मिस होने का तनाव हो सकता है। लोन और टैक्स समय पर चुकाएं। सामाजिक गलतियों से बचें। ऑफिस में डिबेट से बचाव करें और मानसिक संतुलन बनाए रखें।

मकर राशि
आज रिश्तेदारों से सहायता मिलेगी। करियर पर फोकस करें। प्रमोशन और वेतनवृद्धि की संभावना है। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। खर्चों में कटौती करें और निजी रिश्तों में समझदारी से निर्णय लें। बिजनेस में लाभ और विस्तार के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि
आज पैसों के लेन-देन में सतर्कता रखें। उच्च शिक्षा में देरी संभव है। लाइफस्टाइल सुधारने से तनाव कम होगा। ऑफिस में प्रेजेंटेशन का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया से प्रमोशन का अवसर मिल सकता है।

मीन राशि
आज आत्मसम्मान बढ़ेगा। पार्टनर के साथ डिनर की योजना बन सकती है। प्रतियोगी छात्र योग और ध्यान करें। ऑफिस में साजिश का पर्दाफाश होगा। परिवार के साथ समय बिताएं। गुस्से को नियंत्रित रखें और खानपान पर ध्यान दें।

Related Topics: