आज का राशिफल 28 मार्च 2025 : करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों में आ सकता है बड़ा मोड़
प्रोफेशनल ग्रोथ के साथ पारिवारिक जीवन में भी आएगी सकारात्मकता, जानें आज का पूरा राशिफल…
मेष राशि
मेष राशि के जातक आज किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, तो इसके लिए यह उपयुक्त समय है। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी और माता जी को धार्मिक यात्रा पर ले जाने का अवसर भी मिल सकता है। संतान से किए वादे को पूरा करने का दिन रहेगा, लेकिन सेहत को नजरअंदाज न करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों का मन आज उत्साह से भरा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में दूसरों से काम आसानी से निकलवा पाएंगे, लेकिन परिवार का कोई सदस्य भावनात्मक चोट पहुंचा सकता है। लंबे समय से चल रहे किसी कानूनी मामले में राहत मिलने की संभावना है। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं जिन्हें मजबूरी में करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ है। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे थे, तो जीवनसाथी की सलाह मददगार होगी। राजनीतिक क्षेत्र में प्रयास सफल रहेंगे। घर की साज-सज्जा पर धन खर्च होगा और संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज पुराने रुके काम पूरे करने का मौका मिलेगा। किसी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर मिल सकता है और सिंगल लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में नई योजनाओं और उपकरणों की जरूरत महसूस होगी। किसी पुराने मित्र की यादें भावुक कर सकती हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। किसी दूर के रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है। लेनदेन में सतर्कता जरूरी है क्योंकि शत्रु सक्रिय रहेंगे। मेहनत के बावजूद परिणाम देर से मिलेंगे। किसी भी शारीरिक समस्या को नजरअंदाज करना हानिकारक हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मानसिक तनाव से भरा हो सकता है, हालांकि गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाना होगा, नहीं तो कठिनाई हो सकती है। संतान की मनमानी से परेशानियां बढ़ सकती हैं और पुराने लेनदेन चिंता बढ़ाएंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज रोजगार में आ रही रुकावटें दूर होंगी। हालांकि कामों में कठिनाई बनी रहेगी और मानसिक अशांति बनी रह सकती है। किसी विशेष काम के लिए अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। नई प्रॉपर्टी की खरीद संभव है, लेकिन पुराने लेनदेन परेशान कर सकते हैं। संतान से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज सामाजिक सम्मान मिल सकता है। आपके नए प्रयास रंग ला सकते हैं और पारिवारिक समस्याएं भी सुलझेंगी। कार्यक्षेत्र में पुरस्कार या प्रशंसा मिल सकती है। धन को लेकर योजना बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। किसी की बातों पर जल्द विश्वास न करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज उन्नति के संकेत मिलेंगे। विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। वरिष्ठों से मार्गदर्शन मिलेगा और आप परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं। खान-पान में लापरवाही से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आय-व्यय के संतुलन वाला रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी कठिन परिस्थिति में संयम से काम लेना होगा। उधार देने से पहले सोच-विचार करें। ससुराल पक्ष से कोई मिलने आ सकता है और विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की अटकी हुई योजनाएं आज गति पकड़ेगी। नई नौकरी की इच्छा मन में आएगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी लेकिन पुरानी बातों को दोहराने से बचें। नए विरोधी सामने आ सकते हैं। परिवार से कोई सरप्राइज मिल सकता है जो दिन को खास बना देगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। कार्यों में कुछ अड़चनें रहेंगी, लेकिन भूमि या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पुराना दिया धन वापस मिल सकता है। अपनी सूझबूझ से आप कार्यक्षेत्र में सभी को चौंका सकते हैं। जरूरी कार्यों को कल पर टालना भारी पड़ सकता है।