आज का राशिफल / मेष से मीन राशियों के लिए जानें 17 मई 2025 का भविष्य, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य के संकेत
आज का राशिफल : 17 मई 2025 का राशिफल: सभी राशियों के लिए यह दिन प्रेम, करियर और स्वास्थ्य के मामले में मिलाजुला रहेगा। कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा, तो कुछ को संपत्ति विवाद से राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में सफलता के योग हैं। परिवारिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
मेष (Aries)
दिन आपके रिश्तों में नई ऊर्जा लाएगा। साथी के साथ दिन प्रेमपूर्ण रहेगा। किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। संपत्ति विवाद में अभी और समय लग सकता है।
वृषभ (Taurus)
आपको एक साथ कई काम मिलने से व्यग्रता बढ़ सकती है। बिजनेस में लोग अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक मामलों में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लें।
मिथुन (Gemini)
विद्यार्थियों के लिए विदेश में शिक्षा का सपना पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सौंपा गया काम समय पर पूरा करना आवश्यक होगा। मन की बातें किसी से साझा करने से बचें।
कर्क (Cancer)
दिन निराशाजनक हो सकता है। कोई भी नया काम सोच-समझकर ही करें। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। निवेश के लिए अनुभवी की सलाह लें।
सिंह (Leo)
बिजनेस में लाभ के संकेत हैं। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पुराना उधार चुकाने का मौका मिलेगा।
कन्या (Virgo)
नौकरीपेशा लोग पार्ट टाइम काम में सफलता पा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पुराना रोग उभर सकता है, डॉक्टर से सलाह लें।
तुला (Libra)
विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से किसी के साथ धन उधार की बात हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद संभव।
वृश्चिक (Scorpio)
सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान से कोई अच्छी खबर मिलेगी।
धनु (Sagittarius)
संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है।
मकर (Capricorn)
प्रेम जीवन में सतर्कता बरतें। साथी की गलत बात में सहमति न दें। नौकरी बदलने का प्रस्ताव मिल सकता है। पुरानी गलती से सबक लें।
कुंभ (Aquarius)
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापारियों के लिए अच्छे अवसर बन सकते हैं। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से बहस करने से बचें।
मीन (Pisces)
परिवार में कलह की संभावना है। तनाव से बचने के लिए धैर्य बनाए रखें। संपत्ति विवाद का निपटारा हो सकता है। माता-पिता के साथ समय बिताएं।