लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आज मां लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न, राशि अनुसार जाने मां को क्या चढ़ाएं और किन मंत्रों का करे जप

PRIYANKA THAKUR | 24 अक्तूबर 2022 at 1:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

दिवाली पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता भगवान कुबेर की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आज 24 अक्तूबर को दिवाली पर लक्ष्मी पूजा फिर इसके बाद 25 अक्तूबर को आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसके चलते 26 को गोवर्धन पूजा और 27 अक्तूबर को भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा।

दिवाली पर रोशनी करने और रात को लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार दिवाली पर अगर व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा करता है तो उसके घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और ऐशोआराम की कोई कमी नहीं रहती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मेष– ग्रहों के सेनापति मंगल मेष राशि के स्वामी होते हैं। ऐसे में अगर इस राशि के जातक दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पूजा में मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल चढ़ाएं और लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें।

वृषभ– इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। शुक्र सुख और सपन्नता के कारक ग्रह होते हैं इसलिए दिवाली पर शुभ मुहूर्त में पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ पूजा के दौरान ॐ महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करना शुभ लाभदायक होता है।

मिथुन– इस राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं। ऐसे में दिवाली की रात को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजा में धन की प्राप्ति के लिए मोदक चढ़ाने चाहिए।

कर्क– कर्क राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य होता है। ऐसे में दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन में कमल के फूल चढ़ाएं और मंत्रों का जाप करें।

सिंह– सिंह राशि के स्वामी सूर्य होते हैं। ऐसे में दिवाली के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और रात के समय चौकी पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियां रखकर विधिवत पूजन करें।

कन्या– कन्या राशि के जातक सुख समृद्धि के लिए दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल के फूल और खीर चढ़ाना चाहिए।

तुला– शुक्र ग्रह इस राशि के स्वामी होते हैं। धन और वैभव की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी को लाल रंग के फूल और पूजा सामग्री को अर्पित करना चाहिए।

वृश्चिक– वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल होते हैं। ऐसे में लक्ष्मी पूजन के दिन देवी पर लाल सिंदूर चढ़ाना चाहिए।

धनु– धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव होते हैं। इस तरह से दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग के कमल अर्पित करें।

मकर– मकर राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं। ऐसे में दिवाली पर पूजा के दौरान मां लक्ष्मी समेत सभी देवी-देवताओं के सामने तेल के दीये जलाकर जीवन में सौभाग्य और सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं। मान्यता है शनिदेव को तेल का दिया जलाने पर वह जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

कुंभ– मकर राशि की तरह ही कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं। ऐसे में देवी लक्ष्मी की पूजा के बाद पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दिया जरूर जलाएं। इस उपाय से कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।

मीन– इस राशि के स्वामी ग्रह गुरु होते हैं। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को लाल रंग अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन काफी सुखमय होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]