लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आज होगा समस्त पंचायतों की मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन

SAPNA THAKUR | 3 जून 2022 at 10:18 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

उपायुक्त चंबा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला की पंचायती राज संस्थाओं की समस्त पंचायतों की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 3 जून को किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए 1 जून को अहर्ता तिथि निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि 4 जून से 13 जून तक कोई भी पात्र नागरिक संबंधित पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी ( खण्ड विकास अधिकारी) के पास दावे व आक्षेप प्रस्तुत कर सकता है।

दावे व आक्षेप प्रस्तुत करने के 10 दिन के भीतर संबंधित पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी ( खण्ड विकास अधिकारी) द्वारा दावे व आक्षेप का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी द्वारा पारित आदेशों की 7 दिन के भीतर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी( पंचायत) के समक्ष अपील प्रस्तुत की जा सकती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने यह भी बताया कि प्रस्तुत अपील का 7 दिन के भीतर निपटारा किया जाएगा। डीसी राणा ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 जुलाई को किया जाएगा। उन्होंने जिला की समस्त पंचायतों के नागरिकों से आह्वान किया है कि किसी भी नागरिक को उसकी पंचायत में मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करना हो या कोई दावा या आक्षेप हो तो वे संबंधित विकासखंड के पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि दावे या आक्षेप प्रस्तुत करने हेतु निर्धारित प्रपत्र उपरोक्त कार्यालयों में निर्धारित तिथियों को निःशुल्क उपलब्ध होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]