Loading...

आधा किलोग्राम चरस सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक, बस में था सवार

SAPNA THAKUR • 27 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला में आधा किलोग्राम चरस सहित एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा है जो कि बस में सवार था। आरोपी की पहचान राहुल बिस्नोई (22) पुत्र नैना राम निवासी लांबा, तहसील बिलादा जिला जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडी सदर पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानीबाई के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बस को जांच के लिए रुकवाया गया जिसमें सवार एक युवक टीम को देखकर घबरा गया। जब उसकी तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 522 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।