Loading...

आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन के रूप में राहत सामग्री, बिंदल बोले संकट की घड़ी में भाजपा आपके साथ

Shailesh Saini 5 Jul 2025 Edited 5 Jul 1 min read

अपने गृह जिला पहुंचे नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिंदल का हुआ भव्य स्वागत, सिरमौर भाजपा ने शीर्ष नेतृत्व का किया आभार व्यक्त

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

तीसरी बार भाजपा की प्रदेश कमान संभालने के बाद डॉ. राजीव बिंदल शनिवार को अपने गृह जिला सिरमौर के जिला कार्यालय दीप कमल पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचने पर जिला भाजपाइयों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, पच्छाद विधायक रीना कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, प्रदेश भाजपा सचिव और पूर्व जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान,

जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, श्री रेणुका जी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल,

नगर परिषद अध्यक्ष श्याम पुंडीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग सहित सभी 12 मंडलों के अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, बीडीसी मेंबर, नगर परिषद वार्ड सदस्य और तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत से पहले, प्रदेश में आई आपदा से पीड़ित परिवारों के प्रति शोक व्यक्त किया गया। साथ ही, आपदा से प्रभावित लोगों को हर तरह का सहयोग देने का भरोसा भी दिया गया।

यही नहीं प्रदेशअधक्ष डॉ राजीव बिंदल के द्वारा राशन के रूप में राहत सामग्री के वाहन को भी रवानगी दी गई।कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचारप्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने अपने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक तौर पर जिले के हर कार्यकर्ता को रोल मॉडल बनना है। यही नहीं, आने वाले पंचायती राज चुनाव और 2027 के लिए अभी से ही तैयारी में जुट जाना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पूर्व में रही भाजपा सरकार और मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं और जनहित कार्य किए गए हैं, उनका घर-घर जाकर प्रचार करना है।

प्रधानमंत्री मोदी और अध्यक्ष नड्डा की सराहनाडॉ. बिंदल ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

उनकी जनहितैषी नीतियों और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र ने देश के हर वर्ग को सशक्त किया है। हमें गर्व है कि हम ऐसे नेतृत्व में काम कर रहे हैं, जो देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।”उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

डॉ. बिंदल ने कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे अनुभवी और कुशल संगठक हमें मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा ने संगठन को और मजबूत किया है और हमें उनसे निरंतर प्रेरणा मिलती है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रदेश में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाना है।