HNN / बिलासपुर
आज सुबह करीब साढ़े चार बजे नेशनल हाईवे-205 चंडीगढ़-मनाली पर छड़ोल स्थान पर दो वॉल्वो बसे आपस में टकरा गई। जिसके चलते बसों में बैठी सवारियों में चीखो-पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि चंडीगढ़ की तरफ जा रही वॉल्वो बस के चालक का हाथ कट गया है।
घायल चालक को सीएचसी स्वारघाट के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया जहाँ से उसे चिकित्सको ने पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। घायल चालक की पहचान सत्यम (25) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। वही , दोनों बसों में बैठी सवारियां व दूसरी वॉल्वो बस का चालक सुरक्षित है। बसों में हुई टक्कर से सडक के बीचो बीच लम्बा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





