लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इतने जुलाई से पहले करवाएं धान व मक्की का फसल बीमा

PRIYANKA THAKUR | 7 जून 2022 at 12:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

फसल बीमा करवाने से होती है प्राकृतिक आपदा से नुक्सान की भरपाई- उपायुक्त

HNN / चंबा

उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा जैसे कि जल भराव, ओलावृष्टि, भूस्खलन, बादल फटना व आसमानी बिजली के गिरने से प्राकृतिक आग के कारण खड़ी फसलों के नुक्सान की भरपाई के लिए देश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इतनी सरल है कि किसानों को न ही फसल बीमा करवाने के लिए कहीं जाना पड़ता है और न ही प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति पर मुआवजा प्राप्त करने के लिए कोई प्रार्थना पत्र देना पड़ता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

क्योंकि ऐसे किसानों की फसल बीमा की प्रीमियम राशि बैंक द्वारा उनके खाते से काट ली जाती है। फसल की कटाई के बाद प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान का आंकलन कर मुआवजा राशि किसानों के खाते में डाल दी जाती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे आसान तरीका है। इसलिए सभी किसान अपना किसान क्रेडिट कार्ड अवश्य बनवा लें। उपायुक्त ने कहा कि जिला के किसानों को ओर अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कृषि विभाग, उद्यान विभाग व जिला के विभिन्न बैक को निर्देशित करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर किसानों को जागरूक करने पर जोर दें और साथ ही निर्धारित किए गए लक्ष्य प्राप्ति के लिए उपयुक्त कार्य करना सुनिश्चित बनाएं। उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिन किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है वे किसान भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और मक्की व धान की फसलों को प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले नुक्सान के जोखिमों से छुटकारा पा सकते है।

ऐसे किसान किसी भी लोक मित्र केंद्र, जन सेवा केंद्र या स्वयं पोर्टल के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष के खरीफ मौसम में इस योजना के अंतर्गत जिला चम्बा के 4744 किसानों ने लगभग 7.18 लाख रूपये का प्रीमियम जमा करवाकर अपनी खरीफ फसलों का बीमा करवाया था। उन्होंने सभी किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 15 जुलाई से पहले पंजीकरण करवाने के लिए आग्रह किया है ताकि आने बाले मौसम में किसी भी अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा से खरीफ फसल की हानि की भरपाई हो सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]