लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इतने जून को हिमाचल आएंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पिपलू मेले का करेंगे शुभारंभ

PRIYANKA THAKUR | 7 जून 2022 at 2:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

जिला ऊना का सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक पिपलू मेला इस बार 10 से 12 जून तक हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले को आकर्षक एवं मनोरंजक बनाने के लिए इस बार अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी ग्रामीण विकास पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दी है। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि 10 जून को मेले का उद्घाटन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे।

मेले में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवीर चौधरी, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर बल्लभ भाई कथीरिया, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा मेले के प्रथम दिन विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। वहीं मेले के प्रथम दिन 10 जून को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड (हारमनी ऑफ पाइंस) की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मेले के दूसरे दिन 11 जून को उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा मेले के दूसरे दिन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। वहीं 11 जून को हिमाचल प्रदेश के जाने-माने लोक गायक करनैल राणा मुख्य कलाकार होंगे।

मेले के तीसरे दिन 12 जून को समापन अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्य अतिथि होंगे। इस दिन राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, वंदना योगी, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक ऊना विशिष्ट अतिथि के रूप में मेले के समापन समारोह में उपस्थित होंगे। मेले के समापन दिवस पर 12 जून को ममता भारद्वाज प्रमुख कलाकार होंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]