लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इतने जून से आयोजित होगा राज्य स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेला, यह रहेगी व्यवस्था…

PRIYANKA THAKUR | 25 मई 2022 at 12:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

झांकी, कुश्ती और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे मुख्य आकर्षण

HNN / सोलन

सोलन का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला 24 से 26 जून, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल की अध्यक्षता में मेले के प्रबंधों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। डॉ. सैजल ने कहा कि मां शूलिनी मेला कोरोना काल के दो वर्ष बाद आयोजित किया जा रहा है इसलिए इसका आयोजन बड़े स्तर पर होगा। उन्होंने कहा कि यह मेला प्रदेश के बड़े मेलो में से एक है। इस मेले को और किस प्रकार बेहतर बनाया जा सकता है इस बारे में सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों से सुझाव प्राप्त हुए है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि मेले में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ कोविड-19 के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारी को मेले के दौरान कूड़े कचरे को एकत्र करके उठाए जाने की व्यवस्था पुख्ता एवं प्रभावी बनाने को कहा ताकि मेले में स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने कहा कि शूलिनी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को तरजीह दी जाएगी।

उन्होंने मेला आयोजन समिति के गैर सरकारी सदस्यों से भी आग्रह किया कि वे मेले के आयोजन को और बेहतर और आकर्षक बनाने को लेकर अपने सुझाव अवश्य दें। उन्होंने कहा कि मेले में स्थापित होने वाली प्रदर्शनियों में इस बार गौवंश पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवी संस्थाओं और महिला मंडलों के स्वयं सहायता समूह के स्टालों को भी शामिल किया जाएगा ताकि उनके उत्पाद इन स्टालों के माध्यम से प्रदर्शित होने के साथ उत्पादों को विक्रय के लिए मंच मिल सकेगा।

मेले के दौरान डॉग शो, फ्लावर शो, पेट शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रकाशन एवं प्रसार, स्टेज ग्राउंड में बैठने की व्यवस्था, क्रॉफ्ट मेला, प्राथमिकता सहायता आदि प्रबंधों के लेकर बैठक में चर्चा की गई। बैठक में खेलकूद स्पर्धाओं, कुश्ती, पूजा स्थल, शोभा यात्रा, प्रदर्शनी, खेल-कूद, चित्रकला प्रतियोगिता और क्राफ्ट मेले के आयोजन के अलावा मेले की स्मारिका के प्रकाशन को लेकर भी चर्चा की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]