लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इतने मई को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जाने समय और सूतक से जुडी जरूरी बातें

PRIYANKA THAKUR | 11 मई 2022 at 9:55 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / धर्मशाला

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन 16 मई 2022 को लगने वाला है। साल का यह पहला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। बता दे कि चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लगता है। सूतक काल के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करना अशुभ माना जाता है। भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा, इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

गौरतलब है कि 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है और अब सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। पहला चंद्रग्रहण मई में और दूसरा चंद्रग्रहण नवंबर में लगेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस राशि में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
साल का यह पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। इस दौरान इस राशिवालों के जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। ग्रहण का लगना शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान वृश्चिक राशि के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

चंद्र ग्रहण का समय
भारतीय समयानुसार, साल का यह पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को सुबह 8 बजकर 59 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 23 मिनट कर लगेगा। इस पूरे साल में कुल 2 चंद्र ग्रहण लगेंगे और यह दोनों ही पूर्ण चंद्र ग्रहण होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]