लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इन राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

PARUL | 8 सितंबर 2024 at 7:21 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

मेष दैनिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत ठीक-ठाक रहेगी लेकिन सप्ताह के मध्य में स्वजनों के साथ टकराव होने की आशंका बनी रहेगी तो वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने करियर और कारोबार को लेकर सतर्क रहना होगा। इस दौरान हालात कुछ ऐसे बन सकते हैं कि आपको अपनों का साथ मिलने की बजाय उनका विरोध झेलना पड़ सकता है। मेष राशि के जातकों को इस दौरान लोगों से बातचीत, धन का लेन-देन, महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तथा वाहन चलाते समय खूब सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा बड़े नुकसान के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह आपकी विभिन्न स्रोतों से आय तो होगी लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। ऐसे में आपको आय-व्यय के असुंतलन का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में आने वाली अड़चनों को लेकर मन परेशान रहेगा। सोची हुई योजनाओं में बाधा पड़ने से मन खिन्न रहेगा, जिसका असर आपके कामकाज से लेकर आपके निजी जीवन में देखने को मिल सकता है। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाही सफलता के योग बनेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मिथुन दैनिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कुछ कम फलदायी साबित हो सकता है। हालांकि आपको जीवन से जुड़ी किसी भी कठिनाई का सामना करते समय स्वजनों एवं शुभचिंतकों का भरपूर सहयोग और समर्थन पूर्ववत मिलता रहेगा। इस सप्ताह तमाम तरह की विघ्न-बाधाओं के बावजूद आपके काम रुकेंगे नहीं। करियर-कारोबार में धीमी गति से ही सही लेकिन प्रगति होगी। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव करना चाह रहे थे तो आपको किसी अच्छे संस्थान से आफर आ सकता है। हालांकि भावनाओं में बहकर या फिर जल्दबाजी में करियर अथवा कारोबार में बदलाव करने से बचें और अपने शुभचिंतकों से इस संबंध राय अवश्य लें।

कर्क दैनिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह बेहद सधे हुए कदमों के साथ जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना होगा अन्यथा हाथ आया हुआ अवसर भी आप खो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के समय सेहत और सामान का विशेष रूप से ख्याल रखें क्योंकि इस दौरान आर्थिक एवं शारीरिक हानि होने की आशंका रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए थोड़ा दिक्कतों को लिए रहने वाला है। इस दौरान उन्हें बाजार में आई मंदी जूझना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी।

सिंह दैनिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आप लंबे समय से मनचाही जगह पर तबादले या फिर किसी विशेष जिम्मेदारी या पद को पाने की आस लगाए हुए थे, तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि आपने नया कारोबार शुरू किया तो सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको उसमें खासी प्रगति और लाभ देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपको सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला है।

कन्या दैनिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने और मनचाही सफलता पाने के लिए अथक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों की नापाक चालों से खूब सतर्क रहना होगा और अपने कार्य को समय पर बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना होगा, अन्यथा आप अपने बॉस के गुस्से के शिकार बन सकते हैं। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों के साथ विनम्रता से पेश आना होगा तथा अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है।

तुला दैनिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपके करियर-कारोबार में धीमी गति से ही सही लेकिन प्रगति एवं लाभ होता नजर आएगा लेकिन आप उससे संतुष्ट नहीं रहेंगे। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में आप अपनी योजनाओं का खुलासा उसके पूर्ण होने से पहले करने की भूल बिल्कुल न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई अपनी गलतियों का ठीकरा आप पर फोड़ने की कोशिश कर सकता है। झूठे आरोप एवं सीनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण इस दौरान आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह आप यदि अपनी समय और ऊर्जा का सदुपयोग करते हैं तो आप अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको दूसरों के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतनी होगी। यदि आप दूसरों के साथ तर्कयुक्त बातचीत करते हैं तो आपके विरोधी भी आपके समर्थन में खड़े हो सकते हैं। यह सप्ताह कमीशन, काउंसिलिंग आदि का कार्य करने वालों के लिए शुभ साबित होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान आपका भाग्य पूरा साथ देगा और आपका बाजार में फंसा धन निकल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपके द्वारा किये गये परिश्रम और प्रयास के अनुरूप सफलता और लाभ न मिलने पर आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक इस स्थिति में थोड़ा बहुत सुधार देखने को मिलेगा और आपके अटके कार्यों में गति आएगी। धनु राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाकर चलने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा विरोध करने पर आप खुद को अकेला पा सकते हैं। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह ख्याली पुलाव पकाने की बजाय अपने करियर और कारोबार को बेहतर तरीके से करने के लिए पूरे मनोयोग के साथ मेहनत और प्रयास करना होगा।

मकर दैनिक राशिफल
हारिए न हिम्मत, बिसारिये न राम। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात को गांठ बांध कर रखना होगा। यदि आप इस सप्ताह अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों से नहीं घबराते हैं और उसका डंटकर मुकाबला करते हैं तो आपके सभी सोचे हुए कार्य देरी से ही सही लेकिन पूरे होंगे। इस सप्ताह यदि किसी कार्य को लेकर आपके मन में शंका पैदा होती है तो आपको उससे जुड़ा अहम फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लेनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह के मध्य में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ लोगों से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण मन में निराशा का भाव पैदा हो सकता है।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको भले ही करियर-कारोबार से जुड़ी कुछ एक मुश्किलों का सामना करना पड़े लेकिन उत्तरार्ध तक स्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी। ऐसे में आपको किसी बड़े निर्णय अथवा कार्य को करने के लिए आपको सप्ताह के उत्तरार्ध के समय का चयन करना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में कुंभ राशि के जातकों को चिंता छोड़ चिंतन करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य को समय से निबटाने के लिए थोड़ा अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा।

मीन राशि दैनिक राशिफल
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह के अंत तक जीवन से जुड़ी बड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। इस सप्ताह आपके द्वारा किये गये परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलता हुआ नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़ा विवाद अप्रत्याशित रूप से दूर हो सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध तक इससे जुड़ी अड़चनें दूर होंगी और इससे संबंधित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी वालों को मनचाहा पद मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]