HNN/ नाहन
मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। किसी पुरानी चली आ रही परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। बिजनेस से दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन व्यवसाय में आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी दान धर्म के कार्यों के प्रति भी रूचि बढ़ेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी छोटे-मोटे काम को करने का मौका मिलेगा। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है।
वृष दैनिक राशिफल
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। ऊंचाइयां आपके कदम चूमेगी और ऑफिस में काम करने वाले लोगों को किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको बॉस की किसी गलत बात पर हां करने से बचना होगा, नहीं तो आपको समस्या होगी। आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जिनसे आप सावधानी बरतें। नौकरी के साथ आप किसी पार्टटाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मिथुन दैनिक राशिफल
आज के दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा और वैवाहिक जीवन में आप साथी के साथ सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़े, नहीं तो कोई गलती समस्या हो सकती है। बच्चों को आज कोई पुरस्कार मिलने से खुशी होगी। आपके घर किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है और किसी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। व्यवसाय में आप किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें, नहीं तो आपको धोखा दे सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी जरूरी कार्यों को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर चिंता सता रही है, तो वह आज दूर होगी। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की फरमाइशें कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और आपको अपने किसी कानूनी मामले में समस्या बनी रहेगी। किसी काम के पूरा ना होने से आपको निराशा हाथ लगेगी। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपको माताजी सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा।
सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है और छोटी-छोटी बातों को लेकर आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन आपको व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको किसी सदस्य से व्यर्थ की बहसबाजी में नहीं पड़ना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं। आपकी किसी छोटी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको व्यर्थ की बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम में जल्दबाजी नहीं दिखानी है और यदि आपने स्वास्थ्य में लापरवाही बरती, तो आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, तो वह आपको परेशान करेगी।
तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी अपने पार्टनर से कुछ नज़दीकियां बढ़ेगी, लेकिन आपकी यदि कुछ बातें गुप्त थी, तो उन्हें किसी के सामने ना लाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकती है। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर होगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में आप सदस्यों की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को इंक्रीमेंट मिलने से उनकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। संपत्ति संबंधित मामले में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें, नहीं तो सदस्यों में आपसी विवाद पैदा हो सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





