HNN/नाहन
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में कमजोर रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे और आप घर परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आप कामयाब भी अवश्य होंगे। आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आपको आज किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य करें। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी धन संबंधित वाद विवाद को लेकर बातचीत कर सकता है।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं।आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। कामकाज में कमी होने के कारण आप अपने खर्चों में भी बढ़ोतरी कर सकते हैं। परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद आज सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से मदद की आवश्यकता होगी। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और किसी मां की इच्छा की पूर्ति होने से आप खुश रहेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए किसी संपति संबंधित मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। किसी करीबी पर भरोसा करने से आपको समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को अपने काम में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलने से खुशी होगी,लेकिन संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। कोई काम आज आपके लिए सिर दर्द बन सकता है।
कर्क राशि
आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचें, नहीं तो समस्या होगी। आपका कोई मित्र आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उन पर खरा उतरेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। आप किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। आपका किसी नए वाहन तो खरीदने का सपना पूरा होगा। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
सिंह राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई अप्रत्याशित लाभ दिलाएंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से संबंध बिगड़ने न दें। विद्यार्थियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। शोधपरक तथा आविष्कारक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए अपने कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। विवाह संबंधी कार्यों में कुछ बाधा के योग है।
कन्या राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव पद और गरिमा की वृद्धि कराएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।
तुला राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा किंतु यही ग्रह-गोचर भाग्य वृद्धि भी कराएगा। आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करेंगे तो सफलता कदम चूमेगी। योजनाएं गोपनीय रखें और आगे बढ़े।
वृश्चिक राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेषकर के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विषमताओं के बावजूद सरकारी संस्थाओं में रुके कार्य संपन्न होंगे। किसी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना हो तो ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी।
धनु राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से समय बेहतरीन रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने जाने के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलेंगे और वाणिज्य की नीतियों पर जोर बनाएं रखेंगे। सगे संबंधियों से मेलजोल बना रहेगा और भाइयों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को समय से पहले करके देंगे। आपको बड़ों का आदर और सम्मान करना होगा। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके विविध मामले भी सब पर रहेंगे और पारिवारिक परिस्थितियां यदि गंभीर चल रही थी, तो वह भी सुधरेंगी। भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं की सुख सुविधाओ में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें और धन-धान्य में वृद्धि होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको परिवार में सदस्यों के बीच अनुशासन व नियमों को बनाए रखना होगा और आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। वाणी व व्यवहार में मधुरता बनी रहेगी और जीवन स्तर में भी सुधार होगा। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करनी होगी।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ नई कोशिश करने के लिए रहेगा और वह रंग लाएगी। व्यक्तिगत मामले आपके बेहतर बनेंगे। आपको मान सम्मान मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजना पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आपको आज किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार में यदि आप किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होगी और विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। कोई काम आप वरिष्ठ सदस्यों की निगरानी में करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





