लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इस दिन चंबा प्रवास पर होगी विधानसभा की सामान्य विकास समिति…..

PARUL | 20 नवंबर 2023 at 1:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विभागीय परियोजनाओं के स्थलों का निरीक्षण भी करेगी समिति- डीसी

HNN/चंबा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति 24 नवंबर को चंबा के अध्ययन प्रवास पर रहेगी। उपायुक्त अपूर्व देवगन द्वारा यह जानकारी दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि सामान्य विकास समिति सभापति संजय रत्न की अध्यक्षता में सदस्य विधायक अनिल शर्मा, रणधीर शर्मा, जीत राम कटवाल, दलीप ठाकुर, आशीष शर्मा, सुदर्शन सिंह बबलू, चैतन्य शर्मा, दविंद्र कुमार भुट्टो ज़िला में विभिन्न विभागीय योजनाओं तथा गतिविधियों की समीक्षा एवं गत तीन वर्षों के आय-व्यय तथा विधानसभा सदन में दिए गए आश्वासनों पर कार्रवाई की वस्तु स्थिति को लेकर 24 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक करेगी।

विधानसभा की सामान्य विकास समिति ज़िला में विभिन्न विभागीय परियोजनाओं के स्थलों का निरीक्षण भी करेगी। समिति 23 नवंबर को सांय डलहौज़ी पहुंचेगी और रात्रि ठहराव परिधि गृह डलहौज़ी में रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]