लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इस दिन से शुरू होंगे प्रसिद्ध मां बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन नवरात्र मेले…..

Ankita | 25 सितंबर 2023 at 7:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

प्रसिद्ध मां बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला त्रिलोकपुर में आगामी 15 से 28 अक्तूबर 2023 तक तक चलेगा। मेले के आयोजनों से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें विधायक नाहन अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मेले के दौरान स्थानीय लोगों तथा श्रद्धालुओं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि मेले के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान यात्रियों को हर सम्भव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर न्यास प्रयासरत है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान अधिकारी आपसी तालमेल के लिए वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करेगें।

उन्होंने यह भी बताया कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को इस तरीके से बनाया जाएगा जिससे त्रिलोकपुर के स्थानीय निवासियों को भी असुविधा का सामना ना करना पड़े।

बैठक के दौरान साफ-सफाई को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में काला अंब से त्रिलोकपुर तक यातायात नियंत्रण, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था, सूचना केंद्र की स्थापना, आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, मेला क्षेत्र की साज-सज्जा व विद्युतीकरण, परिवहन सुविधा और आपदा प्रबंधन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि मेला के दौरान केवल चयनित स्थानों पर ही भंडारे का आयोजन होगा। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]