Loading...

इस दिन से शुरू होगी श्रीखंड महादेव यात्रा, आज से करें ऑनलाइन पंजीकरण…

Ankita • 20 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

उत्तर भारत की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा 14 जुलाई से शुरू हो जाएगी। यह यात्रा 27 जुलाई तक चलेगी। प्रशासन यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्रीखंड यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल बनाया गया है, इसमें ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आज वीरवार से पोर्टल खोल दिया जाएगा।

पार्बतीबाग से ऊपर जो शॉट कट रास्ते बीते वर्ष श्रद्धालुओं द्वारा बनाए गए थे, उन्हें इस बार सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया जाएगा। इस बार यात्रा को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। इसमें सिंहगाड, थाचड़ू, कुनशा, भीम ड्वार और यात्रा के अंतिम बेस कैंप पार्वती बाग में प्रशासन द्वारा बेस कैंप स्थापित किए जाएंगे।

इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेटों और उनके साथ पुलिस अधिकारी, इंचार्ज की नियुक्ति की जाएगी। इन बेस कैंपों में मेडिकल स्टाफ, राजस्व और रेस्क्यू टीम तैनात रहेगी। इस वर्ष यात्रा में पहली बार बचाव दल एसडीआरएफ की यूनिट को यात्रा के अंतिम बेस कैंप पार्वती बाग में तैनात किया जाएगा।