HNN / बिलासपुर
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल मार्कंडेय मंदिर में दो वर्षों के बाद वीरवार को बैसाखी मेले का आगाज हुआ। इस दौरान यहाँ दो लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। गौरतलब है कि कोरोना के चलते पिछले साल महाऋषि मार्कंडेय मंदिर और स्नानागार सरकार ने बंद रखे थे। लेकिन दो सालों के बाद इस बार मेले का आयोजन यहाँ किया जा रहा है।
तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालु स्नान करते हैं। इसको लेकर बुधवार रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। वीरवार को भी दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वही , आज शुक्रवार को भी सुबह से श्रद्धालुओं का आना जारी है। इस बार मेले के दौरान लंगर की व्यवस्था भी की गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यहां पुलिस कर्मचारी भी चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





