राजस्थान के उदयपुर में हुए हत्याकांड की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी करने जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान खासतौर से विदेशी एंगल की भी जांच की जाएगी। मंगलवार को दो हमलावरों ने दिनदहाड़े कन्हैयालाल तेली नाम के शख्स की हत्या कर दी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने एनआईए को जांच की कमान संभालने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने जानकारी दी कि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय तार और घटना में किसी संगठन की भूमिका की भी गहन जांच की जाएगी। कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में किए गए पोस्ट के कारण दोनों आरोपियों ने पेशे से दर्जी कन्हैयालाल की हत्या कर दी थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अंतिम संस्कार को लेकर परिजन और पुलिस में विवाद
पोस्टमार्टम के बाद कन्हैयालाल के पार्थिव शरीर को परिजन घर लेकर पहुंचे। अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों और पुलिस में विवाद हो गया। पुलिस ने परिवार को घर के पास ही अंतिम संस्कार करने को कहा लेकिन परिवार और समाज के लोग अशोक नगर श्मशान में अंतिम संस्कार की मांग पर अड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने अशोक नगर श्मशान घाट पर अंत्येष्टी की मंजूरी दे दी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





