लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उपायुक्त की लोगों से अपील…मास्क पहनें, ये कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने का कारगर उपाय

PRIYANKA THAKUR | 2 अगस्त 2022 at 12:31 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए मंडी जिला वासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोविड अनुरूप व्यवहार करें और मास्क अवश्य पहनें।

उपायुक्त ने विशेषकर सभी शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों, इनडोर-आउटडोर सभाओं में मास्क पहनने की हिदायत दी है ताकि कोरोना वायरस को फिर से फैलने से रोका जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए मास्क का प्रयोग बहुत कारगर उपाय है। साथ ही उन्होंने लोगों से स्वच्छता का ख्याल रखने और हाथों को नियमित तौर पर साफ करते रहने का आग्रह किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]