लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  ने  स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया  शुभारम्भ 

PARUL | 18 सितंबर 2024 at 10:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चंबा

इस दौरान जिला स्तरीय समारोह में एक पेड़ माँ के नाम व् आवास मेले का आयोजन भी किया गया जिसमें लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया Iकार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल , अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अमित मेहरा, जिला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर व् खण्ड विकास अधिकारी महेश ठाकुर ने पौधारोपण किया ।इसके पश्चात उपायुक्त ने तमाम मौजूद प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई I

आवास मेला के अन्तर्गत प्रधान मन्त्री आवास योजना के लाभार्थियों को गृह प्रवेश हेतु चाबियों का वितरण उपायुक्त द्वारा किया गया I 2024-25 के लिए नये मकानों के निर्माण हेतु लाभार्थियों को स्वीकृति आदेश भी उपायुक्त द्वारा जारी किये गए।इस अवसर पर उपायुक्त ने लाभार्थियों से यह आह्वान किया कि सभी लाभार्थी गृह निर्माण को समयबद्ध तरीके से छ: माह के भीतर भीतर पूरा करें ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि स्वछता ही सेवा अभियान 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्तूबर तक पूरे जिला में चलाया जायेगा जिसके अन्तर्गत प्रतिदिन ग्रामीण विकास विभाग के साथ साथ सभी विभागों द्वारा सफाई से सम्बन्धित व् आम जन मानस की जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा I इसी के साथ उपायुक्त ने समस्त प्रतिभागियों से आग्रह किया कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लें तथा अपने घर गाँव में स्वछता बनाये रखने हेतू सभी गाँव वासियों को जागरूक करें व् आपके गाँव में चिन्हित हॉट स्पॉट को साफ सुथरा रखने में सहयोग दें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]