लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उप रोजगार कार्यालय में 150 पदों के लिए इतने जून को आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू

PRIYANKA THAKUR | 2 जून 2022 at 3:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एलाइंस ग्रो स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा बद्दी व परवाणू में 150 पदों को भरा जाएगा। जिसमें मासिक वेतन 10 हजार 500 से 12 हजार रखा गया है।

शैक्षणिक योग्यता 10वीं 12वी आरटीआई (फिटर, मकैनिस्ट, टर्नर,ब्लैडर,इलेक्ट्रिकल) डिप्लोमा मैकेनिकल रखी गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक (केवल पुरुष) अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, व बायोडाटा लेकर जिला रोजगार कार्यालय चंबा के उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में 6 जून को प्रातः 11 बजे उपस्थित हो जाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आवेदकों से निवेदन है कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें, मास्क का प्रयोग करें, भीड़ ना करें, एक समय पर एक ही आवेदक साक्षात्कार के लिए आएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]