लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना पुलिस की सख्त कार्रवाई, चरस अफ़ीम और चिट्टा सहित पाँच आरोपी दबोचे

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 25 सितंबर 2025 at 7:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जिला ऊना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। अलग-अलग अभियानों में चरस, अफ़ीम और चिट्टा बरामद कर पाँच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

थाना अंब में बड़ी बरामदगी
थाना अंब पुलिस ने 24 सितम्बर को गुप्त सूचना पर गांव दौसड़का नैहरी नौंरगा स्थित रेन शेल्टर से एक युवक को पकड़ा। उसकी पहचान रजत ठाकुर निवासी हरिनगर ब्लॉक, होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई। तलाशी में उसके बैग से 200 ग्राम चरस और 705 ग्राम अफ़ीम बरामद हुई। आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथी दीपक मिन्हास के साथ गाड़ी में ऊना आया था। पुलिस ने रजत ठाकुर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सदर थाना क्षेत्र में हेरोइन बरामद
25 सितम्बर की आधी रात को पुलिस टीम ने इंदिरा स्टेडियम ऊना के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार रोकी। तलाशी में गाड़ी से 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने चालक सिद्धांत निवासी करनाल (हरियाणा) और साथी गुरजीत सिंह निवासी मोहाली (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ।

एसपी ऊना का बयान
पुलिस अधीक्षक ऊना ने कहा कि जिले में नशाखोरी जैसी गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]