Loading...

ऊना में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगला, इलाज के दौरान मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 28 Sep 2025 • 1 Min Read

संतोषगढ़ के वार्ड नंबर सात में 32 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जहरीला पदार्थ निगलने से बिगड़ी हालत
नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नंबर सात की 32 वर्षीय नितिका पत्नी मणिकर्ण ने शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत सीएचसी संतोषगढ़ ले गए।

रेफर के बाद हुई मौत
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नितिका को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। परिजन बाद में उसे पंजाब के नूरपुर बेदी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच शुरू
एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मौत के असली कारण का पता चिकित्सीय और फॉरेंसिक रिपोर्ट से चलेगा।