HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल
जिला प्रशासन की अभिनव पहल ऊना सुपर-50 के सत्र 2022-24 के लिए प्रवेश परीक्षा 5 जून को ऊना जिला के 13 विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। इस बारे जानकारी देते हुए डाईट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने बताया कि यह परीक्षा रावमापा अंब, चुरूडू, थानाकलां, धुंधला, बसाल, बसदेहड़ा, धमांदरी, अंबेहड़ा, मुबारिकपुर, घनारी, बढे़ड़ा राजपूता, सलोह व पालकवाह में करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि ऊना सुपर-50 के तहत बच्चों को दो साल तक जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि ऊना सुपर-50 योजना के तहत इस वर्ष काॅमन लाॅ एडमिशन टेस्ट को भी शामिल किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





